छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस के द्वारा डीजे संचालकों की बैठक आयोजित, समय सीमा एवं ध्वनि नियंत्रण के दिए गए निर्देश…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । दिनांक 11/02/26 को पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली परिसर में कार्यवाहक थाना प्रभारी कोतवाली श्री शिवानंद सिंह द्वारा जगदलपुर क्षेत्र के डीजे संचालकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा समय को देखते हुए आगामी आयोजनों, विवाह समारोहों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान डीजे संचालन के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। 

सभी डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करने की एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद बिना सक्षम अनुमति के डीजे/लाउडस्पीकर का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अतिरिक्त ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अंतर्गत निर्धारित डेसीबल सीमा का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। किसी भी प्रकार की तेज आवाज, सार्वजनिक शांति भंग करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति में संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी संचालकों को निर्देशों का पालन करने हेतु सचेत किया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा आम नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button