बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में हथियार सहित 02 माओवादी का शव बरामद…देखें वीडियों


बीजापुर (प्रभात क्रांति)। जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा के गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच प्रातः 05 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग हुई ।
बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा के गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 03/01/2025 के सुबह 05.00 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई । अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 माओवादी का शव,SLR रायफल, 12 बोर देशी कट्टा सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है –
पुलिस- माओवादियों मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का शिनाख्त-
1. ACM हुंगा मड़कम ऊर्फ पंचुगा पिता पोज्जा पता ग्राम पूवर्ती थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदनाम- एसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, ईनाम -05.00 लाख रूपये
2. PPCM आयती मुचाकी ऊर्फ जोगी पिता मुया पता ग्राम- पीनाचन्दा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- पीपीसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, ईनाम- 05.00 लाख रूपये
बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री :-
1. 01- SLR रायफल, 01 मैग्जीन 09 राउण्ड
2. 01- 12 बोर देशी कट्टा, 05 राउण्ड
3. स्कैनर सेट 01 नग
4. कार्डेक्स वायर, माओवादी पिटठू, माओवादी साहित्य आदि सामग्री बरामद l





