छत्तीसगढ़

खोरखोसा में लगा सुशासन तिहार शिविर, योजनाओं की जानकारी और लाभ से जुड़े ग्रामीण, आवास योजना की चाबियाँ वितरित, महिला समूहों को मिला ऋण, कृषि विभाग द्वारा रागी बीज का वितरण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी… देखें वीडियो 

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आम जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार” के तहत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरखोसा में 27 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष कश्यप सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों को बिना किसी परेशानी के पांच लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नवीन आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके मकानों की चाबियां हितग्राहियों को सौंपी एवं कृषि विभाग द्वारा रागी (मंडिया) बीज वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। पूरे आयोजन को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसंपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button