भीषण गर्मी के बीच महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को गैस सिलेंडर की पर्ची कटवाने के लिए लोग सुबह 6 बजे से लंबी लाइन… देखें वीडियो


बीजापुर (प्रभात क्रांति)। दिनांक 27/5/26 को शिव शक्ति HP गैस एजेंसी में भारी अव्यवस्था और लापरवाही सामने आई है। गैस सिलेंडर की पर्ची कटवाने के लिए लोग सुबह 6 बजे से लंबी लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी बड़ी मुश्किल से गैस सिलेंडर की पर्ची मिल रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी के कर्मचारी सुबह 11 बजे पहुंचते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाती है।
इसी दौरान लाइन में खड़ी 17 वर्षीय लड़की सुषमा गर्मी और भीड़ के कारण अचानक बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया और युवती को जिला अस्पताल भेजा गया।
हैरानी की बात यह रही कि बाहर इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद एजेंसी के अंदर बैठे किसी भी कर्मचारी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। इस बात को लेकर लोगों में और ज्यादा नाराजगी देखने को मिली।
वहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आम उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रखा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ CRPF के लोगों को एक साथ 10 से 20 गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इससे आम जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है।
गुस्साए लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए कहा कि आम लोगों की परेशानी को गंभीरता से लिया जाए।
देखें वीडियो –





