छत्तीसगढ़

24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप दल्लीराजहरा में सम्पन्न, बस्तर का 31 स्वर्ण जीत कर ओवरऑल चैंपियन, चयनित खिलाड़ी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 09 – 14 जून 2025 रोहतक (हरियाणा) में भाग लेंगे, उभरते अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी युवराज सिंह (जगदलपुर), दिव्या अग्रवाल और टिकेश्वरी साहू (दोनो रायपुर) का विशेष सम्मान किया गया…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक MD यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू ओपन एयर थिएटर, दल्लीराजहरा जिला बालोद में 02 – 03 मई 2025 को 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यू थाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे बस्तर ने सर्वाधिक 17 स्वर्ण पदक 10 सिल्वर 4 ब्रेन्स जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। पदक प्राप्त बालिका कु,आरवी अवस्थी, कु, योगनशी नाग, कु, अन्वी जैन, कु, वन्दना गोयल, कु, सुरभि यादव, कु, भुनेश्वरी महवर, कु, गरिमा नाग, कु, श्रुति शर्मा, कु, वेदानशी ठाकुर, कु, प्रतिमा बघेल, कु, तमन्ना कश्यप, कु, वंशिका बंछोर, दीपिका कश्यप, कु, खुशबू कश्यप, कु, गिताची श्रीवास, कु, शानिका मिश्रा बालक वुककेम विक्टर, अदित्ययुवराज नाग, चोमन कुमार, मनोज नरेटी, फलेंद्र मौर्य, ओम कुमार निप्पो, शौर्य सिंह ठाकुर, युवराज सिंह, शुभम बिस्वास, मनन झवर, विवान बाजपाई, कल्पेश सोरी, निर्मल मरकाम, दिवंश दिहरी, एलेक्स कुमार, ने जीते पदक प्रतियोगिता के प्रथम दिन 02 मई 2025 को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार हुआ।

03 मई 2025 शनिवार के शाम 08 बजे तक चले पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव (छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई संघ के संरक्षक) की अनुपस्थिति में श्री किरण सिंह देव के निर्देश पर पुरुस्कार वितरण समारोह के विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। कार्यक्रम अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा ने की।

मंच पर दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, दल्लीराजहरा खदान समूह के मुख्य प्रबंधक आर बी गहरवाल, भाजपा युवा नेता adv अंजिनेश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष दल्लीराजहरा रामेश्वर साहू, छ ग एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि डॉ वर्णिका शर्मा एवँ मंचस्थ अतिथियों ने 2024 – 25 में अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले युवराज सिंह (जगदलपुर), दिव्या अग्रवाल और टिकेश्वरी साहू (दोनो रायपुर) का विशेष सम्मान किया गया ताकि राज्य के म्यूथाई खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिले।

राज्य म्यूथाई प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 175 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आयु & वजन वर्ग अनुसार लगभग 70 सदस्यीय दल आगामी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप रोहतक में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

अपने उदबोधन में डॉ वर्णिका शर्मा ने छ ग राज्य भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की ओर से प्रेषित शुभकामना सन्देश का वाचन किया।

डॉ वर्णिका शर्मा चैंपियनशिप में उनके सम्मुख खिलाड़ियों की फाइट एवँ म्यू थाई खेल तकनीक प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई। उन्होंने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।

राज्य म्यू थाई संघ ने रायपुर के उभरते हुए सक्रिय युवा नेता आंजनेय शुक्ला को “मानद उपाध्यक्ष” बनने की पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर छत्तीसगढ़ राज्य में म्यूथाई खेल और खिलाड़ियों के विकास में अपना हरसंभव योगदान देने की अपनी हार्दिक इच्छा जाहिर की। आंजनेय शुक्ला को शाल श्रीफल भेँट कर म्यूथाई परिवार में स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया के साईकल चालन के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने हफ्ते में एक दिन का समय देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है खिलाड़ी का स्पर्धाओं में खेलना जीवन प्रबंधन का सशक्त माध्यम है।

विशेष अतिथि बी आर गहरवार (महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह) ने आयोजन की तारीफ करते हुए प्रबन्धन की ओर से सदैव की तरह सहयोग का आश्वासन दिया।

स्वागत भाषण बालोद जिला संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने तथा प्रतियोगिता की जानकारी लखन कुमार साहू ने दी।

प्रतियोगिता का संचालन कमलेश देवांगन, प्रणव शंकर साहू, हरबंश कौर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अमन यादव ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण मंच संचालन अनीस मेमन ने किया।

कार्यक्रम के अंत मे समस्त निर्णायकों का सम्मान किया गया तथा आयोजन समिति की ओर से अतिथि गण को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button