छत्तीसगढ़

लोहण्डीगुड़ा मंडल में भाजपा समर्पित चार से अधिक जनपद सदस्य प्रत्याशीयों ने दाखिल किया अपना नामांकन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने कहा लोहण्डीगुड़ा के जनपद सदस्य प्रत्याशी सभी क्षेत्र में जीत दर्ज करेंगे…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति), लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के भारतीय जनता पार्टी के समर्पित जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप व मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने सदस्य व समर्थकों के साथ उपस्थित थे। भाजपा सदस्यों ने आज उत्साह और विश्वासके साथ समर्थकों व सदस्यों के साथ उसरीबेड़ा भाजपा मंडल कार्यालय से निकल रैली के शक्ल में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

तारागाँव जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 से प्रत्याशी श्रीमती पदमा कश्यप,आंजर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से प्रत्याशी श्रीमती पदमनी कश्यप,गढ़िया जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से प्रत्याशी लछनी मौर्य और अलनार जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक से प्रत्याशी कमलसिंह कश्यप ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लेकर लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामंकन पत्र दाखिल किया हैं।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर,बसंत कश्यप, लक्ष्मी निवास पांडे,चंद्रभान कश्यप,भरत कश्यप,सावेंद्र सेठिया,बोंजा राम मौर्य,ओमप्रकाश ठाकुर, नरेश खापार्डे,कृष्ण ठाकुर,धनीराम सेठिया, मुंशी पेगड़,महिश सेठिया, मेनुधर सेठिया,लखीधर सेठिया,तुलसी ठाकुर, शिवनंद पेगड़,दामु, मुकुंद ठाकुर,नाथन ठाकुर,लखन ठाकुर, तुलाराम सेठ्ठी, रूकमनी बघेल,बुटकी कश्यप,सुदरू सेठिया,जगदानंद गजभिए,विनय मौर्य, रैयती मौर्य,नेतराम पटेल, रमेश ठाकुर,मंगीराम बेंजाम,साधुराम कश्यप,फाल्गुनी पटेल, मुरली पटेल,करण कश्यप, राजेश सेठिया, तुलसी सेठिया सहित भाजपा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button