शिक्षक पोस्टिंग संशोधन आदेश निरस्त नहीं करने की शिक्षकों ने की मांग…
जगदलपुर(प्रभात क्रांति), बस्तर संभाग के शिक्षकों को जान बुझ कर परेशान किया जा रहा है ,यहां संसोधन के नाम मे सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों ने शिक्षकों को गुमराह कर धोखा दिया। यहाँ पर शिक्षकों का कोई दोष नहीं है।क्योंकि यहाँ के सम्बंधित अधिकारियों ने सरकार के नियम का पालन ही नहीं किया।
बिना काऊंसलिंग के पद्दोन्नति दी गयी कहीं.कहीं पद रिक्त नहीं होने के पश्चात भी पदौन्नति दी गयी थी ,वहाँ के प्रधान अध्यापक ने वापस भेजा तो कहीं दो.दो प्रधान अध्यापक की पदोन्नति की गयी।
कुछ शिक्षकों को संकुल, ब्लॉक, जिला मे पद रिक्त होते हुए भी अन्य ब्लॉक जिला मे पदौन्नत कि गयी थी।बेचारे शिक्षक परेशान थे तब पुनःअपने संकुल ,ब्लॉक,जिला मे रिक्त पद पर शासन के आदेशानुसार पदस्त किया।
इसमे शिक्षकों का कहां दोष है।सरकार के द्वारा संसोधन शिक्षकों की सूची मांगी गयी तो जिन शिक्षकों ने पैसा नहीं दिया था उनका नाम दिया गया जिन्होंने मोटी रकम पहुंचाया है उनका नाम संसोधन सूची से गायब किया गया। आज जिन शिक्षकों को संसोधन समझकर बस्तर संभाग मे निरस्तीकरण किया गया है सरासर गलत है।
इस पर शासन पुनः विचार करें और सभी प्रभावित शिक्षकों को यथास्थान रखने का आदेश प्रसारित करें और इस खेल मे सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को दोषी मानकर