छत्तीसगढ़

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सामग्री वितरण व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन….

बीजापुर(प्रभात क्रांति) । दिनांक 08/03/2026 को 196 बटालियन, Central Reserve Police Force द्वारा पुजारीकांकेर , बीजापुर (छत्तीसगढ़) में शालीन,पुलिस महानिरीक्षक, CG Sector बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) रेंज बीजापुर के कुशल मार्गदर्शन मे एवं कुमार मनीष, कमांडेंट-196 की अध्यक्षता में कुणाल किशोर ( उप कमांडेंट ) रमेश नायक (सहा. कमा.), तरुण कुमार मीणा (सहा. कमां., पुजारी कांकेर कैम्प कमाण्डर) की उपस्थिति में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ दुष्यंत मिहिर जैसर ( फील्ड अस्पताल पामेड़) की उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।”

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे ड्रम, कंबल, सोलर लैंप, कृषि कार्य के लिए कृषि संसाधन, बच्चों के लिए स्कूल बैग, पाठन एवं लेखन सामग्री, कपड़े , खेल-कूद का सामान इत्यादि वितरित किया गया। इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. दुष्यंत मिहिर जैसर (फील्ड अस्पताल पामेड़) एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मलेरिया जांच किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर कुणाल किशोर, उप कमाण्डेन्ट-196 ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बल के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

यह पहल सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button