छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केंद्र, द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) ।कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर द्वारा 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम छापरभानपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्र, के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संतोष नाग ने महिलाओं को बधाई देते हुये, कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के साथ जुड़कर कृषि संबन्धित नई तकनिकियों को अपनाने के लिए आह्वान किया। 

छापर भानपुरी 01 के सरपंच श्रीमती धनई मौर्य ने ग्राम के सभी उपस्थित महिलाओं को बधाई देने के साथ साथ मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम छापर भानपुरी 02 के सरपंच श्रीमती दशमी कश्यप ने कहा कि ग्राम से लेकर शहरों तक सभी गतिविधियों कृषि के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सभी में महिलाओं के भागीदारी निरन्तर रूप से बढ़ रही है, इसलिए हमें भी अपना योगदान देते हुये आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल, रस्साकशी, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया और प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर से वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा, डॉ कोमल गुप्ता, डॉ सुन्ना दीप्ति, ग्राम के उप सरपंच बोदाराम कश्यप, बुदरू बघेल, पूर्व सरपंच जीवनाथ मौर्य एवं 36 महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button