छत्तीसगढ़

सुरेश चन्द्रवंशी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा 11 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर, जगदलपुर में कृषि एवं संबद्ध विषयों पर जिले के समस्त कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)।  श्री सुरेश चन्द्रवंशी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा 11 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर, जगदलपुर में कृषि एवं संबद्ध विषयों पर जिले के समस्त कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में माननीय अध्यक्ष श्री चन्द्रवंशी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार जानकारी लेते हुए लक्ष्य पूर्ति की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषक हितों को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

इस अवसर पर डॉ. संतोष नाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर तथा राजीव श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि बस्तर ने माननीय अध्यक्ष श्री चन्द्रवंशी का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी भी दी।

समीक्षा बैठक में आकांक्षा सिन्हा (उप संचालक उद्यानिकी), मोहन राणा (उप संचालक मत्स्यिकी), रेशम विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग से डॉ. आलोक भार्गव, मृदा परीक्षण से गुरु प्रसाद नेताम तथा कृषि अभियांत्रिकी से मानसिंह बंजारा उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर से धर्मपाल केरकेट्टा, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. सुन्ना दीप्ती, डॉ. वेंकटेश्वर, डॉ. नीलम बंजारे तथा दिनेश ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button