Uncategorized

बस्तर दशहरा 2026 के आयोजन संबधी आवश्यक सामग्रियों व व्यवस्थाओं हेतु 03 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित 

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व 2026 के भव्य और सुचारू आयोजन के लिए कार्यालय तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर द्वारा इस पारंपरिक पर्व की विभिन्न रस्मों में उपयोग होने वाली सामग्रियों और आवश्यक सेवाओं के लिए पंजीकृत व्यवसायियों एवं आपूर्तिकर्ताओं से आगामी 03 अक्टूबर तक सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित की गई है।

इच्छुक सेवा प्रदाता व फर्म तहसील कार्यालय जगदलपुर के नायब नाजिर शाखा से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उक्त प्रस्ताव संबंधी प्रतिपूरित प्रपत्र 03 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन अथवा मूल्य कथन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रस्ताव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।
समिति द्वारा तय की गई प्रक्रिया के तहत प्राप्त  प्रस्ताव के सीलबंद लिफाफे 04 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे तहसील कार्यालय जगदलपुर में बस्तर दशहरा समिति द्वारा खोली जाएगी, जिसमें प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले फर्मों के प्रतिनिधी भी मौजूद रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button