Uncategorized

बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: निजी स्कूलों ने बाढ़ प्रभावित छात्रों की तिमाही परीक्षाएं टालीं, सहायता का भी लिया निर्णय…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले में मूसलाधार बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन बस्तर जिला ने संवेदनशील और सराहनीय निर्णय लिया है। संगठन ने घोषणा किया है कि, जिन विद्यालयों में तिमाही परीक्षाएं चल रही हैं वे बाढ़ प्रभावित छात्रों को राहत देते हुए उनकी परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ाएंगे।
इंद्रावती नदी के तटीय गांवों में बाढ़ का व्यापक असर देखा जा रहा है।

बड़ी संख्या में अभिभावकों ने संगठन को अवगत कराया है कि बच्चों की किताबें और कॉपियां पानी में बह या डूब चुकी हैं। कई परिवार राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में छात्रों पर परीक्षा देने का कोई मानसिक दबाव नहीं बनाया जाएगा। जो छात्र सुरक्षित हैं और परीक्षा देने में सक्षम हैं, उनकी परीक्षाएं यथावत ली जा सकती हैं, जबकि प्रभावित छात्रों के लिए तिथियों में बदलाव कर बाद में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी संगठन के सचिव नीलोत्पल दत्त ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button