छत्तीसगढ़

अब जगदलपुर में भी मिलेगी राजधानी स्तर की पेट और लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा, 2 जुलाई को सेवाएं देंगे डॉ. विनोद सिंह, जगदलपुर के मरीजों के लिए बड़ी राहत

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । पेट और लीवर रोगों के इलाज के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राजधानी के वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. विनोद सिंह अब 2 जुलाई से जगदलपुर में भी अपनी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इस पहल से खासकर बस्तर संभाग के उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें ऑपरेशन या उपचार के बाद फॉलोअप के लिए बार-बार लंबी दूरी तय कर राजधानी जाना पड़ता था।डॉ. विनोद सिंह प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हॉस्पिटल में मरीजों की जांच और परामर्श देंगे।

पेट और लीवर रोगों के इलाज में स्थापित किया भरोसा

भाटागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह पेट, लीवर और लेप्रोस्कोपी सर्जरी के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी देखरेख में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने बहुत कम समय में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

30 बिस्तरों से शुरू हुआ यह अस्पताल मरीजों के बढ़ते विश्वास के चलते बहुत ही काम समय में 50, फिर 100 और आज 200 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित हो चुका है। यह सफलता बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा का परिणाम मानी जा रही है।

जटिल बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार

डॉ. विनोद सिंह गैस्ट्रो इसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज यानी जीईआरडी ( GERD )जैसी बीमारी का सफल उपचार करते हैं। इस बीमारी में पेट का अम्ल भोजन नली में वापस पहुंच जाता है, जिससे सीने में जलन, खट्टी डकार, गले में जलन और अन्य परेशानियां होती हैं।

इसके अलावा हाइटल हर्निया (Hiatal Hernia) जैसी जटिल समस्या, जिसमें पेट का ऊपरी हिस्सा अपनी सामान्य स्थिति से खिसक जाता है, उसका भी आधुनिक लेप्रोस्कोपी तकनीक से सफल इलाज किया जाता है।

शिक्षा और अनुभव का लंबा सफर

दिल्ली से लेप्रोस्कोपी सर्जरी का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले डॉ. विनोद सिंह ने मेडिकल शिक्षा और चिकित्सा सेवा दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में भी वे एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा कि गंभीर पेट संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े और उन्हें प्रदेश में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सके।

सरकारी और राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

बेहतर चिकित्सा सेवाओं और उच्च गुणवत्ता के कारण उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल को केंद्र और राज्य सरकार का भी विश्वास प्राप्त हुआ है। अस्पताल ने एनएबीएच मान्यता हासिल की है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन, रेलवे सहित कई सरकारी विभागों के मरीजों के उपचार और जांच के लिए भी संस्थान को अधिकृत किया गया है।

आज करीब 450 डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम अस्पताल में मरीजों को आधुनिक इलाज के साथ पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है। संस्थान का प्रमुख उद्देश्य केवल एक है, हर मरीज को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।

जगदलपुर में परामर्श की जानकारी

डॉ. विनोद सिंह 2 जुलाई से अपनी सेवाएं प्रारंभ करेंगे।

स्थान: मां दंतेश्वरी हॉस्पिटल, रिलायंस स्मार्ट के सामने, दलपत सागर वार्ड, मोती तालाब पारा, धरमपुर, जगदलपुर।

पंजीयन एवं संपर्क: 8318250996

समय: प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को नियमित ओपीडी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button