छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजाति गौरव वाटिका के समीप पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित… देखें वीडियो 

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जगदलपुर स्थित जनजाति गौरव वाटिका एवं शहीद स्मारक परिसर के समीप पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बस्तर, पर्यावरण समिति तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर वन मंडल के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) उत्तम कुमार गुप्ता सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वन मंडल अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों के रेंजर, पर्यावरण प्रेमी संपत झा, नरेश जोशी, लोकेश नंदा, तरुण पाढ़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button