शासकीय आईटीआई बकावंड में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जून तक ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बकावंड द्वारा विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था प्रबंधन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
प्राचार्य, शासकीय आईटीआई बकावंड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार संस्था में कोपा (COPA), मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर एवं वेल्डर ट्रेडों में कुछ सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार संचालित की जाएगी।
प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई बकावंड से संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की अपील की है।





