छत्तीसगढ़

अविनाश बने रेडक्रॉस सोसाइटी की ब्लड बैंक उपसमिति के अध्यक्ष

 

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ब्लड बैंक उपसमिति का गठन कर लिया गया है। उपसमिति का दायित्व समाजसेवी अविनाश सिंह गौतम को दिया गया है। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने अविनाश सिंह गौतम को उपसमिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए अविनाश को ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ब्लड बैंक उपसमिति की गतिविधियों को सक्रिय और गतिशील करने का दायित्व दिया गया है। गौरतलब है कि अविनाश पूर्व से ही समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। अविनाश को ये दायित्व मिलने पर चेयरमैन मनीष गुप्ता, वाइस चेयरमैन नरेश मिश्र, कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर, ओआईसी एलेक्जेंडर चेरियन सहित पूरी जिला शाखा में हर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button