भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र पहुँच कर ली बैठक कहा – भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें कार्यकर्ता, माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र के लोगों व कार्यकर्ताओं से मिले बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह , प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कार्य करना अनिवार्य -रजनीश सिंह
जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने आज बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र पर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर भाजपा के सदस्य बनाये।भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
माँ दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र में बूथ स्तर पर भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने शक्ति केन्द्र प्रभारी मनोहर दत्त तिवारी, सहयोगी प्रकाश झा,सयोंजक राजपाल कसेर, सह प्रभारी दशरथ गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें।
भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। रजनीश सिंह ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा।
भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह के शक्ति केंद्र सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, वेद प्रकाश पांडेय, सुरेश गुप्ता,राकेश तिवारी,आर्येन्द्र आर्य,संग्राम सिंह राणा,अतुल सिम्हा,प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी,योगेश शुक्ला, रजिता पानीग्राही, जगत चौहान,माधवी मण्डल, प्रीतम बघेल,कमल दास, रतन नाग, अखिलेश शुक्ला, शांति कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, तुलसी कश्यप, लक्ष्मी कर्मा,सुलोचना मंडावी, मनीमा सागर, पार्वती सागर आदि उपस्थित थे।