छत्तीसगढ़

संविधान से संकल्प तक गणतंत्र भारत का गौरवशाली उत्सव, ’’जिला मुख्यालय में शान से लहराया तिंरगा’’, हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस…

दंतेवाड़ा(प्रभात क्रांति)। आज गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के स्थान हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने हायर सेकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के साथ ली गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन एवं गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गये।

इस दौरान रस्मी परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकड़ियों ने तीन बार हर्ष सूचक फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे तथा मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ों में शामिल 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 9 वी वाहिनी छ.ग.सशस्त्र बल, पुरूष बल जिला दंतेवाड़ा, महिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, नगर सैनिक दन्तेवाड़ा, एनसीसी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा, स्काउट हायर सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा के साथ ही आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के राष्ट्र धुन पर कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव ने मार्च पास्ट के पश्चात परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, एवं जनप्रतिनिधिगण सहित जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, वनमंडलाधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button