मनरेगा की जगह VB–G RAM G बिल: दंतेवाड़ा में ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार… देखें वीडियो –

दंतेवाड़ा (प्रभात क्रांति) | दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत–जी राम जी बिल 2025 (VB–G RAM G) को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस नए कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी दी जाएगी, जो अब तक मनरेगा के तहत 100 दिन थी।
दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल जिले में इस योजना को ग्रामीण आजीविका के लिए अहम माना जा रहा है। योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रामीण सड़कें, मूलभूत अवसंरचना, आजीविका से जुड़ी परिसंपत्तियों के निर्माण और जलवायु अनुकूलन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार डिजिटल भुगतान, आधार आधारित सत्यापन, जियो-टैगिंग और सामाजिक अंकेक्षण से पारदर्शिता बढ़ेगी और गबन पर रोक लगेगी। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन में कमी आएगी और दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगा।
देखें वीडियो –





