छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत मालगाव में प्रथम बार सांसद बनकर पहुचे महेश कश्यप, क्षेत्र में 50 लाख रु के 5 विकास कार्यो का भूमिपूजन ग्रामीणों को दिया सौगात…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति),  बस्तर जिला जगदलपुर के जनपद पंचायत बकावंड ग्राम पंचायत मालगाव में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप लगातार ग्रामीणों व कार्यकर्तओं से मुलाकात कर रहे हैं।      

सांसद महेश कश्यप लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद पहली बार शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचयत बकावंड के ग्राम पंचायत मालगाव में पहुचे इस दौरान ग्रामीणों ने तिलक लगाकर सम्मानित किया साथ ही उनका भव्य स्वागत कर ग्रामीणों ने लगातार सांसद कश्यप बने रहने का आशीर्वाद दिया। सांसद महेश कश्यप का ग्राम पंचायत मालगाव में धर्म परिवर्तन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं वही क्षेत्र में सांसद महेश ने जनपद पंचायत बकावंड के ग्राम पंचायत मालगाव में  कई विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। आपको बता दे कि सांसद महेश कश्यप ने अपने कार्यकाल के प्रथम 50 लाख रु के 5 विकास कार्यो का  भूमिपूजन किया है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लगातार विकास कर रही है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्ग की चिंता कर रही है। मोदी सरकार देश के लोगों को आवास, शौचालय, अनाज, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है।

सांसद श्री कश्यप ने बस्तर विधानसभा के अंतर्गत में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन,सीसी सड़क,स्कूल में आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है।

विकास निर्माण कार्य – 

  1. बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने सांसद निधि से ग्राम पंचायत मधोता -1 में 10 लाख रुपए के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है।
  2. ग्राम पंचायत उरी में कोटवार घर से पदम घर तक 220 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत 7.007 रु है।
  3. ग्राम पंचायत मधोता -2 में प्राथमिक शाला एवं उच्च माध्यमिक शाला हेतु आहता निर्माण कार्य जिसकी लागत मूल्य 14.50 है।
  4. मोहली -2 में आश्रित ग्राम रामपाल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है। जिसकी अनुमानित लागत 5 लाख रुपए है
  5. प्राथमिक शाला ओडारगुड़ा में डेढ़ सौ मीटर आहता निर्माण कार्य का भूमि पूजन बस्तर सांसद ने किया है। जिसकी अनुमानित लागत 6 लाख रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button