लोहंडीगुड़ा भाजपाइयों ने फूंका गढ़िया चौक में राहुल गांधी का पुतला, भाजपाइयों ने एक स्वर में कहा- राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अभिलंब माफी मांगे…

लोहंडीगुड़ा(प्रभात क्रांति)। कांग्रेस की तथाकथित अधिकार यात्रा दरभंगा में कांग्रेस आरजेडी के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गवासी माताजी पर कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं की टिप्पणी की निंदा करते हुए उसे शर्मनाक बताते हुए आज टिप्पणी के विरोध में चित्रकोट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी मंडल लोहंडीगुडा द्वारा (गढ़िया चौंक) पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया गया।
अत्यंत शर्मनाक बताते हुए टिप्पणी के खिलाफ विरोध में भाजपाइयों ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गवासी माता जी पर कांग्रेस-राजद कार्यकर्ताओं जो अभद्र टिप्पणी हुई है वह सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। पुतला दहन करने वाले भाजपाइयों आगे कहा है कि यह 140 करोड़ जनता का अपमान है,राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर संस्कार से गिरना अस्वीकार्य है, वह घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। यह अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दो शहजादों का बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का तिरस्कार भी है। भाजपा का कहना है कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन के दौरान जनपद उपाध्यक्ष श्री डॉ. बसंत कश्यप, भाजपा महामंत्री सावेंद्र सेठिया, मिडिया प्रभारी भरत कश्यप,जनपद सदस्य कलम सिंग,जनपद सदस्य मनिष पोंयाम पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बोंझा राम मौर्य,मटनार सरपंच डोमूराम कश्यप,सरपंच समलू कश्यप,सरपंच महेश नाग,सूदरू सेठिया,पुरषोत्तम ठाकुर, पिलूराम बघेल,धनसिंग ठाकुर, दुष्यन्त ठाकुर, निरंजन बघेल,रतन ठाकुर,चेतन ग्वाल,मन्नूलाल कश्यप,रायधर मौर्य,मोतीलाल कश्यप, सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।