छत्तीसगढ़

लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न, लोहण्डीगुड़ा मंडल में पंच लेकर सरपंच,जनपद सदस्य व जिला पंचायत में सरकार बनाने का लिया संकल्प-मंगतू कश्यप…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति), भाजपा ने लोहण्डीगुड़ा मंडल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर लोहण्डीगुड़ा मंडल कार्यालय में आज मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। जिसमें विषेश रूप में पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप उपस्थित हुए और कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक परिवार का चुनाव हैं एक जुट होकर हमारे कार्यकर्ताओं को जीत दिलाने को कहा।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष का प्रभार संभालते ही सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता भी मजबूती के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिए समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे और पंच से लेकर सरपंच,जनपद पंचायत,जिला पंचायत में हमारी सरकार बनाकर परचम लहरायेंगे।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष बालसिंग ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मुंशी पेगढ,किसान मोर्चा अध्यक्ष पीलूराम बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सावेंद्र सेठिया, नरेश खापर्डे,भरत कश्यप,तुलसी सिन्हा, लखिधर सेठिया, धनीराम सेठिया,धनीराम बघेल,ओम प्रकाश ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, कमलू करटाम,चंद्रशेखर ठाकुर, बसंत कश्यप, तुलु राम कश्यप, रूखमणी कश्यप, बुटकी कश्यप, चंद्रभान कश्यप, बलिराम बघेल, सुदरू सेठिया, घनश्याम ठाकुर, डोमूराम कश्यप, संपत सेठिया, दामोदर कश्यप, मोतीलाल कश्यप, सहित जस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button