छत्तीसगढ़

भाजपा ने शिवनारायण पाण्डेय को बनाया बस्तर विधानसभा का चुनाव संचालक…विद्याशरण तिवारी को जगदलपुर विधानसभा के चुनाव समन्वयक का जिम्मा, शरद अवस्थी व संतोष बाफना के साथ संभालेंगे दायित्व….

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिये बस्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन की ज़िम्मेदारी शिवनारायण पाण्डेय को सौंपी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की अनुमति व भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा चुनाव संचालक शिवनारायण पाण्डेय को बनाया है।

वहीं पूर्व में बस्तर विधानसभा के चुनाव संचालक रहे विद्याशरण तिवारी को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव समन्वयक बनाया गया है। जो जगदलपुर विधानसभा में शरद अवस्थी व संतोष बाफना के साथ चुनाव समन्वयक का दायित्व संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button