छत्तीसगढ़

शासकीय धुर्वाराव माड़िया महाविद्यालय भैरमगढ़ में साइबर एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित….देखें वीडियों

बीजापुर (प्रभात क्रांति) । बीजापुर जिला के भैरमगढ़ ब्लाक मे आज दिनांक 5/8/26 को वर्तमान समय में सायबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के सबंध में बताया गया ।नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाना कानून अपराध है स्वयं के साथ अन्य के जीवन को होने वाले खतरे के सबंध में बताया गया ।

बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालो को क्रास न करने एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने के संबंध में अवगत कराया गया ।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भैरमगढ़ के मार्गदर्शन में आज शासकीय धुर्वाराव माड़िया महाविद्यालय, भैरमगढ़ में छात्र-छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें फर्जी फोन कॉल, ऑनलाइन लॉटरी, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी एवं सीवीवी नंबर मांगने वाले साइबर अपराधियों, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी निवेश (इन्वेस्टमेंट) एवं ट्रेडिंग एप, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ई-चालान, क्यूआर कोड स्कैन, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड तथा यूपीआई धोखाधड़ी जैसे मामलों से सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा अनधिकृत मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचें। किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में यातायात नियमों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि इससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं।

कार्यक्रम के दौरान बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पुल-पुलियों एवं नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में अनावश्यक रूप से पार करने का प्रयास न करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस उपयोगी एवं जनहितकारी कार्यक्रम के लिए बीजापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button