छत्तीसगढ़
पूरे श्रद्धा व समर्पण के साथ बोल बम कावडरियों की सेवा में लगा है– स्वदेशी जागरण मंच


देवघर(प्रभात क्रांति)। नटराज की नगरी बाबाधाम में स्वदेशी अपनाने और भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने एवं विश्वगुरु बनाने के मिशन के साथ , पूरे श्रद्धा , निष्ठा, व समर्पण के साथ देवतुल्य बोलबम कांवरिया की सेवा में स्थानीय जलसार चिल्ड्रन पार्क स्थित शिविर में लगा है — स्वदेशी जागरण मंच ।
मंच द्वारा जल, शरबत ,नींबू पानी, फल इत्यादि की शिवभक्तों को पूरे भक्ति भाव से सेवा दी जा रही है ।मंच के श्री मनोज सिंह ,संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,अमर कुमार सिंहा ,आशा झा,लक्ष्मी देवी, राजीव झा, मिथलेश बाजपेई ,बृजेश सिंह इत्यादि सक्रियता से लगे हुए हैं, और भक्तों की सेवा कर रहे हैं।




