छत्तीसगढ़

कुआलालंपुर (मलेशिया) में काँस्य पदक जीत कर रायपुर लौटे युवराज, समिधा और अमन का शानदार स्वागत….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। कुआलालंपुर, मलेशिया में 16 से 22 जून 2026 तक आयोजित प्रथम IFMA स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर कोलकाता से रायपुर ट्रेन द्वारा पहुंचने पर काँस्य पदक विजेता जगदलपुर बस्तर के युवराज सिंह, रायपुर की कु समिधा अग्रवाल और UMAI एथलीट कमीशन के चेयरमैन अमन यादव का रायपुर रेल्वे स्टेशन में राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन के नेतृत्व में म्यूथाई संघ, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी, टीम हियाल मार्शल आर्ट्स क्लब और परिजनों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत को जगदलपुर बस्तर के युवराज सिंह ने काँस्य पदक दिलाया इसके अलावा रायपुर की कु समिधा अग्रवाल अपने शानदार खेल की बदौलत क्वार्टर फाइनल तक पहुंची और UMAI एथलीट कमीशन के चेयरमैन अमन यादव (संचालक विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर) को कुआलालंपुर मलेशिया विशेष आमन्त्रित किया गया था।

स्टेशन में स्वागत अवसर पर राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी टीम हियाल के विशाल हियाल, अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के शुभम निषाद, आकाश कासू, शरद अग्रवाल सहित खिलाड़ियों के परिजन आदि उपस्थित थे।

“सीनियर खिलाड़ी” जिसमे 16 से 26 जून 2026 तक आयोजित IFMA वर्ल्ड सीनियर म्यूथाई चैंपियनशिप में शानदार खेल की बदौलत क्वार्टर फाइनल तक पहुँचे रायपुर की कु टिकेश्वरी साहू (कोच – खेल एवँ युवा कल्याण, दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर) और रायपुर के प्रवीण कृष्ण जायसवालन का 27 जून 2026 को स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पर प्रातः 11.30 बजे म्यूथाई संघ द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button