छत्तीसगढ़

त्यौहार सीजन को लेकर बस्तर पुलिस की पहल, 180 परिवहन पदाधिकारियों व चालकों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ… देखें वीडियो –

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। आगामी त्योहारों को देखते हुए बस्तर पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष पहल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में 29 सितंबर 2026 को यातायात जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारी, वाहन मालिक एवं चालक सहित करीब 180 लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने, दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन को लेकर वाहन चालकों एवं मालिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें वाहन निर्धारित एवं व्यवस्थित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने तथा मुख्य मार्गों और सड़क किनारे वाहनों को असुरक्षित तरीके से खड़ा नहीं करने की विशेष हिदायत दी गई, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।

इस अवसर पर उपस्थित परिवहन संघ के पदाधिकारियों, वाहन मालिकों एवं चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संकल्प पत्र की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में परिवहन संघ अध्यक्ष प्रदीप पाठक, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नयन, रोशन यादव, सचिव सुखदेव सिंह जोशी, ज्वाइंट सेक्रेटरी संतोष यादव, रामबाबू सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष जगन लाल उर्फ राज झंवर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में यातायात उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह नाग, निरीक्षक कमलेश देवांगन सहित यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी वाहन चालकों एवं मालिकों से त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button