छत्तीसगढ़

आश्रम शाला बागमोहलई में अत्यधिक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बच्चे बेड पर पढ़ने को मजबूर…


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। विकासखण्ड बस्तर में अरनौ तूफान के प्रभाव से हुई भारी बारिश और पेटफुली नदी में बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ और जलभराव जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बागमोहलई-2 के केरागुड़ा पारा स्थित बालक आश्रम छात्रावास शाला में भी पानी भर गया है।
परिसर में अत्यधिक जलभराव और दलदल होने के कारण छात्रावास की बाउंड्री वॉल पूरी तरह ढह गई है। कमरों में सीलन और पानी भरने की वजह से बच्चों के पठन-पाठन में समस्या आ रही थी। हालांकि, पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए छात्रावास अधीक्षक सुनहेर राम बघेल ने बच्चों की कक्षाएं बेड (पलंग) पर ही लगवाईं, जिससे अध्ययन कार्य सुचारू रूप से जारी है।
अधीक्षक के अनुसार, वर्तमान में स्थिति को संभाल लिया गया है; सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई भी बीमार नहीं है। पानी के अत्यधिक भराव के चलते बच्चे फिलहाल अपने बिस्तरों पर बैठकर ही शिक्षा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button