शांति से समृद्धि की ओर: राष्ट्रीय एससी/एसटी हब (NSSH)– दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) ने बस्तर के एससी/एसटी उद्यमियों को नई विकास यात्रा के लिए सशक्त किया…


जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (NSSH), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार ने दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) के सहयोग से वीर सावरकर सामुदायिक भवन, जगदलपुर में उद्यमिता जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम (EA&SVDP) का आयोजन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से एससी/एसटी उद्यमियों एवं एमएसएमई को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, GeM, CPSE खरीद के अवसरों, ई-टेंडरिंग, वित्तीय सुविधाओं एवं बाजार संपर्क के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। NSSH, GeM, NMDC, NMDC Steel Ltd., NTPC, जिला उद्योग केंद्र (DIC), ITI एवं बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। उद्यमियों की सुविधा के लिए मौके पर Udyam एवं GeM पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
यह पहल बस्तर में हाल बस्तर में हाल ही में माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के सकारात्मक बदलावों, शांति, पुनर्वास एवं मुख्यधारा से जुड़ाव की दिशा में हो रही प्रगति के संदर्भ में विशेष महत्व रखती है। ऐसे बदलते परिवेश में आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं टिकाऊ आजीविका के अवसर शांति को समृद्धि में बदलने तथा स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।इस कार्यक्रम में बस्तर के माननीय लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुजीत कुमार साहा, उप महाप्रबंधक एवं NSSHO प्रमुख, भुवनेश्वर ने उद्यमियों से भारत सरकार की योजनाओं एवं सरकारी खरीद के अवसरों का प्रभावी लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं श्री अभिनव प्रकाश सत्यवंशी, अध्यक्ष, DICCI, छत्तीसगढ़ ने उद्यमियों को नए बाजारों की संभावनाएं तलाशने, अपने उद्यमों को सुदृढ़ करने तथा सरकारी एवं संस्थागत खरीद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम ने यह संदेश सुदृढ़ किया कि बस्तर की शांति एवं विकास की यात्रा को उद्यमिता, रोजगार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से और अधिक मजबूत किया जा सकता है, जिससे क्षेत्र के लिए एक सशक्त, समावेशी एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण हो सके।




