360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज ने सेवानिवृत्त समाजजनों का किया सम्मान…


जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्यों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केदार पाढ़ी, अविन्द्र पाणिग्राही एवं सर्वेश्वर पांडे को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सेवानिवृत्त हुए समाजजनों के सेवाकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके अनुभवों की सराहना की। साथ ही समाज की ओर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांडे ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। हमारे समाज के इन सदस्यों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा की है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज को उनके अनुभवों और सक्रिय सहभागिता का लाभ मिलता रहे, यही हमारी कामना है। समाज की ओर से तीनों सम्मानित सदस्यों के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में हेमंत पांडे, पूर्व अध्यक्ष, रुद्रनारायण पाणिग्राही, आत्माराम जोशी, सुदर्शन पाणिग्राही, डी.ए. पाढ़ी, तरुण पांडे, पुरुषोत्तम जोशी, रोहित त्रिवेदी, नरेंद्र पाणिग्राही, चोखेलाल पाणिग्राही सहित समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।




