यातायात नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान, 62 चालानी कार्रवाइयों से ₹27,200 का समन शुल्क वसूल… देखें वीडियो


बीजापुर(प्रभात क्रांति) । पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु डीएसपी एवं यातायात नोडल अधिकारी विनीत साहू के नेतृत्व में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विजय मंडावी सहित यातायात शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 62 चालानी कार्रवाइयाँ की गईं, जिनसे ₹27,200 का समन शुल्क वसूल किया गया।
इस अवसर पर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस द्वारा अपील की गई कि सभी नागरिक हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का पालन कर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।




