छत्तीसगढ़

मनवा पुलिस – मनवा नाटे” अभियान के तहत थाना पामेड़ द्वारा सुदूर ग्राम उड़तामल्ला में जन-संवाद एवं चलित थाना का आयोजन…

बीजापुर (प्रभात क्रांति) । थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत अतिसंवेदनशील एवं सुदूर ग्राम उड़तामल्ला में “मनवा पुलिस – मनवा नाटे” अभियान के अंतर्गत जन-संवाद कार्यक्रम एवं चलित थाना का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं पुलिस के मध्य विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों की जानकारी ली तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

ग्रामीणों को जागरूक करते हुए समझाइश दी गई कि गांव अथवा जंगल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अज्ञात व्यक्ति अथवा असामान्य मूवमेंट दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बच्चों के बेहतर भविष्य एवं शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से स्कूल एवं आंगनबाड़ी भेजने तथा उन्हें शिक्षित एवं जागरूक बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच साड़ी, चप्पल, छाता, खेल सामग्री (क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट), कॉपी, पेन, चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया गया। बच्चों एवं ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

बीजापुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी एवं विश्वास निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन एवं पुलिस के मध्य सतत संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button