छत्तीसगढ़

सूखे नशे के विरुद्ध बीजापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही, एक माह से फरार मुख्य आरोपी को दबिश देकर किया गया गिरफ्तार…

बीजापुर (प्रभात क्रांति)  दिनांक 29/4/2026 को जिला बीजापुर कोतवाली पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए करीब एक माह पूर्व पंजीबद्ध मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी द्वारा कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पूर्व में की गई कार्यवाही के दौरान उक्त कारवॉश सेंटर से गोली, कैप्सूल एवं थिनर जैसी नशे की सामग्रियां बरामद की गई थीं।

प्रकरण में आरोपी आकाश ठाकुर के सहयोगी धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को जिला दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के अन्य सहयोगियों एवं पूरे नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच जारी है तथा उनके कच्चा-चिट्ठा खंगाला जा रहा है।

बीजापुर पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध पिछले कुछ महीनों में लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की गई हैं एवं कई व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

इस प्रकार के अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

बीजापुर पुलिस – नशा मुक्त समाज की ओर एक सशक्त कदम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button