छत्तीसगढ़

संगमपल्ली भोपालपटनम में नवीन कम्पोजिट विदेशी मंदिरा दुकान के लिए भवन किराए पर लेने हेतु निविदा आमंत्रित…

बीजापुर(प्रभात क्रांति)। बीजापुर जिले के ग्राम संगमपल्ली तहसील भोपालपटनम में नवीन कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु एक भवन उपयुक्त स्थल पर किराये पर लिए जाने हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था। जिसे निरस्त कर इच्छुक निविदाकार से निविदा सील बन्द लिफाफे में 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह संयुक्त जिला कार्यालय भवन जिला बीजापुर में पुनः आमंत्रित की जाती है। इच्छुक निविदाकार, निविदा शर्तों के अधीन तकनीकी निविदा एवं वित्तीय निविदा के बंद लिफाफे, एक बड़े लिफाफे में रख कर बंद लिफाफा 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला बीजापुर में जमा कर सकेंगे।

निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त निविदा पर विचार नही किया जावेगा। तकनीकी निविदा 29 अप्रैल 2026 को सांय 4ः00 बजे निविदा मूल्यांकन हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जावेगा।
निविदा की नियम/शर्तों की जानकारी एवं निविदा प्रपत्र, जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला बीजापुर के पक्ष में देय राशि 1180/अक्षरी एक हजार एक सौ अस्सी रूपये जीएसटी सहित का बैंक ड्राफ्ट किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक द्वारा जारी जमा कर कार्यालयीन कार्यदिवस में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला बीजापुर से प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button