इरिकपाल माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मातागुड़ी त्यौहार, नाट कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब…


जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । बस्तर जिले के जनपद पंचायत बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा के शहरदी क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल स्थित माता मंदिर में पारंपरिक मातागुड़ी त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला ।
त्यौहार के दौरान परंपरा के अनुसार भव्य ”नाट“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस नाट को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और देर रात तक इसका आनंद लिया ।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण बाजार स्थल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इसे एक बड़े सामुदायिक उत्सव का रूप दे दिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं द्वारा एक समिति का गठन किया गया, जिसने आगंतुकों के लिए व्यवस्था, सुरक्षा और सहयोग का जिम्मा संभाला ।
इस आयोजन में गांव के वरिष्ठजनों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से पुजारी जगबन्धु कश्यप, पटेल महेश भारती, कोतवाल वैध भारती, वर्तमान सरपंच संतोष कश्यप, पूर्व सरपंच लखन भारती तथा सचिव सोनाधर कश्यप ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया ।
इसके अलावा सेवा कार्य में शामिल प्रमुख ग्रामीणों में डमरूधर, लखनलाल, नरेश, रघुनाथ, ललित, रामदयाल, राम कश्यप, दशरथ, मेंगो, सोनसाय, नरसिंग, सुखदास, सदन, कमल सिंह, पहाड़ सिंह, , दशमु, भजन सिंह, सुलन, समलु, कमल सिंह ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, सिसो, बंटु पुजारी, मनसराम सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य भी शामिल हुए और ग्रामीणों से मुलाकात कर त्यौहार की शुभकामनाएं दीं । पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली । मातागुड़ी त्यौहार ने एक बार फिर ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक समृद्धि और सामूहिक सहभागिता को मजबूती प्रदान की ।




