छत्तीसगढ़

किरन्दुल युवा कांग्रेस ने मनाई स्व. दीपक कर्मा की जयंती, गायत्री आश्रम चोलनार में बच्चो के साथ पूजा पाठ एवं केक काट कर किया उनको याद, युवा कांग्रेस ने स्व.दीपक कर्मा की याद में बच्चो को करवाया भोजन…

दंतेवाड़ा (प्रभात क्रांति) । दन्तेवाड़ा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव स्व.दीपक कर्मा की याद में किरंदुल युवा कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना पूरा दिन चोलनार स्थित गायत्री परिसर के बच्चो के साथ मनाया । वहाँ युवा कांग्रेस के साथियों ने बच्चो के मिलकर सबसे पहले तो रामनवमी के अवसर पर हवन पूजन किया एवं उसके बाद परिसर में अध्यनरत दीपक नाम के बालक के हांथो से केक कटवा करवा उन्हें याद किया । स्व. दीपक कर्मा की याद में युवा साथी एवं बच्चो ने मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की एवं साथ ही युवा साथियों द्वारा आश्रम के बच्चो के लिए भोजन व्यवस्था कर उनके साथ समय बिताया ।

जिला कांग्रेस कमिटी प्रवक्ता राहुल महाजन ने स्व.दीपक कर्मा जी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वें अनेको युवाओ के प्रेरणास्रोत थे । जन मानस की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले कर्मा जी का यूं असमय चले जाना हम सबके लिए बड़ी क्षति थी । कांग्रेस कमिटी में आमंत्रित सदस्य सुजीत कर्मा ने भी कहा कि स्व. दीपक कर्मा जी स्थानीय ग्रामीणों की आवाज़ थे और सदैव जनहित के मुद्दों पर आवाज़ उठाने वाले जननायक थे ।

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भास्कर ने भी श्रद्धांजलि देते हुये की स्व. दीपक कर्मा जी के आदर्शों पर चल कर हम जिसे कई युवा आज जनता की सेवा कर पा रहे है । इस मौके पर ब्लॉक युवा कांग्रेस पदाधिकारी ऋषभ रॉय, अनुराग सोरी, विजय दास, आदर्श कश्यप, भोज यादव, चेतन ठाकुर, शंकर बघेल एवं अन्य युवा साथी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button