छत्तीसगढ़

बकावण्ड शाखा में अमानत पखवाड़ा सम्पन्न, किसानों व समितियों ने किया लाखों रुपये का निवेश….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा बचत एवं निवेश की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अमानत पखवाड़ा के तहत दिनांक 25 फरवरी 2026 को विकासखंड बकावण्ड स्थित बैंक शाखा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 14 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर शाखा, समिति, विद्यालय एवं किसान चौपालों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषक सदस्य, मजदूर, स्वयं सहायता समूह, पशुपालक, ग्रामीण व्यापारी एवं एफपीओ को जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा ने की। उन्होंने उपस्थित किसानों को बैंक के माध्यम से संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं में निवेश करने तथा बचत योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को सावधि जमा, बचत खाता, ऋण सुविधा एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दीअमानत पखवाड़ा के दौरान उत्साहजनक प्रतिसाद देखने को मिला, जिसमें 19 किसानों ने मिलकर 22 लाख रुपये सावधि जमा योजनाओं में निवेश किया, वहीं वन समिति राजनगर द्वारा 50 लाख रुपये की राशि बैंक की योजनाओं में जमा कराई गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बैंकिंग सेवाओं के प्रति भरोसा जताते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत बकावण्ड की अध्यक्षा श्रीमती सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण पाण्डेय, श्री अनंत प्रसाद पाण्डेय (शाखा प्रबंधक बकावण्ड), श्री आर.के. सूर्यवंशी (शाखा प्रबंधक बजावण्ड), श्रीमती अपराजिता ठाकुर (शाखा प्रबंधक करपावण्ड) सहित जनपद सदस्य, समितियों के प्रतिनिधि, बैंक कर्मचारी, किसान एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में बचत की आदत विकसित कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button