छत्तीसगढ़

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रतिपक्ष….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । बस्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक लखेश्वर बघेल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल का उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति ना केवल बस्तर विधानसभा बल्कि समस्त बस्तर जिला एवं प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

विधानसभा चुनावों में उन्होंने वर्ष 2013, 2018 और 2023 में लगातार जीत दर्ज कर तीसरी बार बस्तर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2013 में पहली बार विधायक बनने पर उन्हें विधायक दल का मुख्य सचेतक चुना गया था। वर्ष 2018 में पुनः निर्वाचित होने के पश्चात उन्होंने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और आदिवासी समाज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण पहल कीं।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दो वर्ष के भीतर ही उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल का उपनेता प्रतिपक्ष चुना जाना उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

वर्ष 2024-2025 में छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से उन्हें उत्कृष्ट विधायक के रूप में भी चयनित किया गया जो उनके सक्रिय, प्रभावी और जनोन्मुखी कार्यशैली को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button