छत्तीसगढ़

बजट 2026: तस्वीर के साथ अब बस्तर की बदलेगी तकदीर-भरत कश्यप, बजट से मिले सौगात से बढ़ा बस्तर हौसला, मीडिया प्रभारी भरत ने जताया आभार कहा-सरकार को है बस्तर का पूरा ध्यान….

 

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। लोहंडीगुड़ा भाजपा ब्लॉक मीडिया प्रभारी श्री भरत कश्यप द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026 को स्वागतेय एवं बस्तर हित में पूर्णता सकारात्मक बताते हुए कहा है कि प्रदेश यह बजट भविष्य संदर्भ में बस्तर को उत्साह से आगे बढ़ाने वाला है ,बस्तर में एजुकेशन सिटी के साथ हवाई सेवा एवं रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी को बजट में रखने से निश्चित रूप से न केवल बस्तर की तस्वीर बदलेगी बल्कि या हौसला बढ़ाने वाला है।

पार्टी के ब्लॉक मीडिया प्रभारी भरत ने आगे कहा कि माननीय मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा राज्य विधानसभा में 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का जो बजट प्रस्तुत किया गया है उसमें बस्तर के इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव बैराज बनाने के लिए बजट में 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है इसी तरह बस्तर इलाके के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में ‘एजुकेशन सिटी’ बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए। बस्तर और सरगुजा ओलंपिक इवेंट्स के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं इसे समझ में आता है कि छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है।

इस बजट में बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती जैसे महत्वपूर्ण बजट के साथ बेटियों,महिलाओं तथा युवाओं का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि तय है किया बजट भविष्य संदर्भ में बस्तर की तस्वीर के साथ तकदीर बदल देने वाला होगा।

भरत ने संवेदनशीलता के साथ बस्तर के आवश्यकताओं को बजट में जगह देने के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट का हम स्वागत करते हैं यह बस्तर के लिए प्रशंसा और सराहना योग्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button