छत्तीसगढ़

मालगांव पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्ट जकान्त जोशी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के जनपद पंचायत बकावंड अंतर्गत ग्राम मालगांव स्थित डाकघर में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले पोस्टमास्टर श्री जे.के. जोशी 12 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर डाक विभाग एवं ग्रामीणों द्वारा सादगीपूर्ण आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई ।

अपने सेवाकाल के दौरान श्री जे.के. जोशी ने निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में डाक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामवासियों को डाक बीमा, बचत खाते, सावधि जमा सहित विभिन्न डाक योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को बचत और आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहयोगी और जनसेवा के भाव से कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में रही ।

सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने उनके व्यवहार, सेवा भावना और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पोस्ट ऑफिस को केवल कार्यालय न मानकर जनसेवा का केंद्र बनाया । डाक विभाग के कर्मचारियों ने भी उनके मार्गदर्शन और अनुभव को प्रेरणादायक बताया ।

इस अवसर पर श्री जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे परिवार के साथ समय बिताने तथा खेती-किसानी जैसे कार्यों में अपना समय लगाएंगे ।  कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button