राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ, गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बस्तर पंडुम 2026 समापन….देखें वीडियों –

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर की संस्कृति, परंपरा और जनजातीय कला को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति को ढोकरा कला से बना कर्मा वृक्ष तथा कोसा शिल्प का गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ, जहां उन्होंने विजेता लोक कलाकारों को सम्मानित किया। समारोह में बस्तर के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मितानिन, ग्रामीणजन, कलाकार एवं आम नागरिक शामिल हुए तथा आगंतुकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
बस्तर संभाग के सातों जिलों से आए लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने 12 विधाओं में पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । ग्रामीणों ने बताया कि वे पंचायत स्तर से वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचे और कुछ ग्रामीणों ने बस्तर पंडुम के संबंध में बताया तथा कुछ ग्रामीण अन्न भिग्य होकर इस कार्यक्रम में पहुंचकर पानी पीकर ही चले गये ।
देखें वीडियों –





