छत्तीसगढ़

भूमकाल दिवस आयोजन को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न, 10 फरवरी को गुण्डाधुर प्रतिमा स्थल पर होगा माल्यार्पण, सेवा अर्जी व आम सभा

बीजापुर(प्रभात क्रांति)। सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बीजापुर द्वारा भूमकाल विद्रोह के नायकों की स्मृति में भूमकाल दिवस मनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को गोंडवाना भवन, बीजापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में जानकारी देते हुए सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बीजापुर के अध्यक्ष पांडू राम तेलाम ने बताया कि भूमकाल दिवस का आयोजन 10 फरवरी 2026 को मुसालुर चौक, धनोरा स्थित भूमकाल के महानायक गुण्डाधुर की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, सेवा अर्जी तथा आम सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.00 बजे से होगी।

उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बनाएं।

बैठक के दौरान सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पांडू राम तेलाम, सचिव सतीश मंडावी, गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा, सर्व आदिवासी समाज कार्यकारिणी सदस्य सैंड्रा श्रवण, मुरिया समाज के जिला सचिव रमेश कुड़ियम, कुड़ुक उरांव समाज के अध्यक्ष तिर्की जी, बुधराम कोरसा, मुरिया समाज युवा प्रभाग के कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मण कड़ती सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button