छत्तीसगढ़

196 बटालियन केरिपुबल ने कस्तूरीपाडा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर, ग्रामीणों, बच्चों की चिकित्सा जांच कर वितरित की निःशुल्क दवाइयां…

बीजापुर (प्रभात क्रांति) । शालीन, (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरीक्षक छत्तीगढ़ सेक्टर,बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक बीजापुर रेंज, कुमार मनीष, कमाण्डेंट-196 वाहिनी के.रि.पु.बल के कुशल दिशा निर्देशन व तत्वाधान में आज दिनांक 18/01/2026 को बीजापुर जिले के थाना उसूर के अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्र कस्तूरीपाड में तैनात 196 बटालियन के.रि.पु.बल के द्वारा हरीश कुमार, (सहा०कमा०), चिकित्साधिकारी शुभम नितिन पंवार, निरीक्षक सुदेश कुमार, त्रिलोक राज, गांव के सरपंच व अन्य कार्मिकों के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आसपास के गांव के निवासियों की स्वास्थ्य जांच के साथ स्थानीय जन सेवा का संदेश भी प्रसारित किया गया। फ्री मेडिकल कैम्प के साथ साथ, पुलिस बल व स्थानीय प्रशासन के आपसी सहयोग से स्थानीय लोगों के उत्थान के लिए आवश्यक कार्यो की जानकारी देना, उनमे सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने, ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना भी इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य रहा।

डॉक्टर शुभम नितिन पंवार, चिकित्सा अधिकारी 196 वी वाहिनी ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की तथा उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दवाइयों को वितरित कराया। इस शिविर के दौरान कैम्प के नजदीकी गांवों में अस्वस्थ ग्रामीणों के अतिरिक्त बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए वर्तमान मौसम की बीमारियों के लिए आवश्यक दवाइयों को भी वितरित्त किया गया।

कंपनी कमांडर,हरीश कुमार, सहायक कमांडेंट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको कभी भी कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होती है तो कैम्प में आकर हमे बताये ओर डॉक्टर साहब को जरूर दिखाए।

सभी ग्रामीणों और कैम्प के पास के नागरिकों के स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा, सहायता एवं सहयोग करने के लिए हमेशा सी.आर.पी.एफ. आपके साथ है। स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार ने जो नए सुरक्षा कैम्प आपके आसपास के एरिया में लगाए हैं उनका सहयोग करे। इन कैंपो के साथ साथ आपके लिए जन सुविधा केन्द्र, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, बिजली, पानी आदि सुविधाओं को उपलब्ध कराना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। आप देश विरोधी ताकतों, अपने अंत की ओर बढ़ते नक्सलियों के बहकावे में बिल्कुल भी ना आयें, अपने बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें स्कूल भेजे, शिक्षा दिलवाये, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी लेकर उनका लाभ उठायें, एक जागरूक नागरिक बने। 196 वी वाहिनी ने इस दौरान सभी ग्रामीणों के लिए जल पान की व्यवस्था भी की जिंसमे कस्तूरीपाड के सरपंच ओर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने 196 वाहिनी के इस प्रयास की काफी प्रशंसा की साथ ही अपने लगातार सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में नक्सल की समस्या खत्म करने में 196 वी वाहिनी के साथ साथ अन्य केन्द्रीय पुलिस बल एवं पुलिस प्रशासन का हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button