बारसूर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार…

दन्तेवाड़ा(प्रभात क्रांति) । पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा उदित पुष्कर (नक्सल आॅप्स), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा आर.के.बर्मन के मार्ग दर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर गोविन्द सिंह दीवान, जितेन्द्र कुम्भकर के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी संजय कुमार उरसा के नेतृत्व में थाना बारसूर के अपराध क्रं. 14/2025 धारा 109(1) बीएनएस 2023, के मामले में आरोपी सीताराम चालकी पिता स्व. मुनुराम चालकी उम्र 39 वर्ष जाति हल्बा निवासी मुस्तलनार थाना गीदम जिला दन्तेवाड़ा हाॅल कोशलनार-01 अस्पतालपारा थाना बारसूर जिला बीजापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया तिलोबाई नाग पति बनसराम नाग निवासी कोशलनार -01 थाना बारसूर जिला बीजापुर दिनांक 27.10.2025 को थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिन गुरूवार दिनांक 16.10.2025 के सुबह लगभग 08ः30 बजे पड़ोस के सीताराम चालकी ने मेरे पति बनसराम नाग को तुम्हारे बकरी मेरे खेत के फसल को चरकर नुकसान किया है कहकर वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा करने लगा तब मेरे पति ने तुम्हारे फसल के हुये नुकसान का मैं भरपाई कर दुंगा कहने पर वह शांत हो गया कुछ समय बाद मेरे पति गांव के राजेश के घर मजदूरी करने जा रहा था मेरे घर से लगभग 40 मीटर दूरी अस्पताल जाने वाली रास्ते में पहंुचा था कि लगभग 09ः30 बजे पूर्व से घात लगाये सीताराम चालकी ने मेरे पति को जान से मारने की नियत से अपने पास रखे लोहे की छूरी से अचानक प्राण घातक हमला किया है जिससे मेरे पति के गले के दाहिने तरफ एवं बांये हाथ की कलाई में लोहे की छूरी से कटने से चोट लगा है। खून निकल रहा था, मेरे पति को ईलाज के लिये गांव के सुनील के मद्द से कोशलनार अस्पताल ले गये। उपचार उपरांत बेहत्तर ईलाज हेतु रिफर करने पर मोटर सायकल से गांव के राधेश्याम और मैं बारसूर अस्पताल लाकर भर्ती किये प्राथमिक उपचार बाद डाॅ0 द्वारा जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा रिफर करने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा ले जाकर भर्ती किये।
दिनांक 16.10.2025 से दिनांक 22.10.2025 तक उपचार करवाये। दिन गुरूवार दिनांक 23.10.20025 को जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा के डाॅ0 द्वारा डिमरापाल अस्पताल रिफर करने पर डिमरापाल अस्पताल ले जाकर भर्ती किये है। जिसका ईलाज चल रहा है। मेरे पति बनसराम नाग को सीताराम चालकी के द्वारा लोहे की छूरी से मारते हुये गांव के ग्रामीणों ने देखा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध सदर का धारा 109(1) bns का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के दिनांक 30.10.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि थाना बारसूर के अपराध के आरोपी सीताराम चालकी कोशलनार-01 अस्पतालपारा से बड़ेकरका बारसूर के लिए पैदल निकला है।
मुखबीर सूचना:- मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मय विवेचना कीट के डीआरजी बल एवं थाना स्टाॅफ के साथ मोटर सायकल से रवाना होकर कोशलनार नाला पार कर रहे थे उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर नाम पमा पूछने पर वह अपना नाम सीताराम चालकी पिता स्व0 मुनुराम चालकी उम्र 39 वर्ष जाति हल्बा निवासी मुस्तलनार थाना गीदम जिला दन्तेवाड़ा हाॅल कोशलनार-01 अस्पतालपारा थाना बारसूर जिला बीजापुर का होना बताया।
आरोपी के मेमोरेण्डम कथनः- आरोपी का गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया मेमोरेण्डम कथन में आरोपी द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त लोहे की छूरी को शिवराम के घर के पीछे जंगल झाड़ियों से निकालकर बरामद कराने पर गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारीः- आरोपी सीताराम चालकी पिता स्व0 मुनुराम चालकी उम्र 39 वर्ष जाति हल्बा निवासी मुस्तलनार थाना गीदम जिला दन्तेवाड़ा हाॅल कोशलनार-01 अस्पतालपारा थाना बारसूर जिला बीजापुर के द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार करने व आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे की छूरी को जंगल झाड़ियों से निकालकर पेश करने व आरोपी के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों की सूचना देकर दिनांक 30.10.2025 के 17ः55 बजे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिकाः-थाना बारसूर के निरीक्षक संजय उरसा, प्र0आर0 489 यशवंत ध्रुव, प्र0आर0 726 सोमन मरकाम, आर0क्रं0 1008 शिवशंकर नाग, आर0क्रं0 736 गौरीशंकर धैर्य, आर0क्रं0 980 खेमलाल बघेल, आर0क्रं0 268 एवं डीआरजी बल का मुख्य भूमिका रहा।





