छत्तीसगढ़

सुकमा के राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने ई. डी. का पुतला दहन किया, विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में ई डी की कार्यवाही लोकतंत्र के लिए काला दिन है…

बीजापुर(प्रभात क्रांति), छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में ई डी का पुतला दहन किया है।

पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेता और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर, प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) द्वारा जिला मुख्यालय सुकमा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजीव भवन को अटैच किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ई. डी. की यह कार्यवाही लोकतंत्र के लिए काला दिन है और यह लोकतंत्र के लिए हानिकारक है, ई डी की इस कार्यवाही का कांग्रेस पार्टी निंदा करती है।

पुतला दहन करने के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, महिला कांग्रेस संजना चौहान, पूर्व पार्षद कविता यादव, सम्माराम हेमला, विजय पाल शाह मंडावी, बृज कावरे, युवा कांग्रेस राजा गुप्ता, गोलू राठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button