छत्तीसगढ़

भगत सिंह स्कूल में ग्रीष्मकालीन कराते प्रशिक्षण शिविर

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। दंडकारण्य मार्शल आर्ट स्कूल व छत्तीसगढ़ शोतोकान कराते-डो एसोसिएशन द्वारा 11 मई से 21मई 2026 तक युवाओं और बच्चों में आत्मरक्षा तथा शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन जुडो-कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

दंडकारण्य मार्शल आर्ट स्कूल एवं छत्तीसगढ़ शोतोकान कराते-डो एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुख्य प्रशिक्षक सरजीत सिंह बख्शी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक शासकीय भगत सिंह स्कूल ग्राउंड, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें शहर के बच्चे, किशोर एवं युवा भाग ले सकते हैं। शिविर में प्रतिभागियों को जुडो और कराते की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए जाएंगे। जूडो कराते कोच सरजीत सिंह बख्शी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है।

इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button