PV ऐप की खामियों से त्रस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….


बीजापुर (प्रभात क्रांति)। प्रांतीय आह्वान पर राजस्व पटवारी संघ जिला बीजापुर ने 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। जिलाध्यक्ष शंकर लाल कतलाम के नेतृत्व में संघ ने कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा।
संघ का आरोप है कि फसल सत्यापन के लिए लाए गए *PV ऐप में भारी तकनीकी खामियां* हैं। खेत में नेटवर्क नहीं, ऐप हैंग होना, लोकेशन एरर जैसी व्यावहारिक समस्याओं से पटवारी जूझ रहे हैं। कई बार शासन को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ, उल्टा पटवारियों पर निलंबन और शो-कॉज नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।
संघ ने इसे अनुचित बताते हुए कार्रवाई रोकने, *वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति प्रक्रिया* शीघ्र पूरी करने की मांग की है।
संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक जिले के सभी पटवारी प्रांतीय निर्देश पर हड़ताल पर रहेंगे, जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
संघ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे
जिलाध्यक्ष शंकर लाल कतलाम,
जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल सलाम,
जिला सचिव के.जी. यशवंत राव,
सह सचिव मनीषा नागेश,
कोषाध्यक्ष हितेन्द्र पाम्भोई,
उप कोषाध्यक्ष रेणुका गौतम,
संगठन मंत्री श्रवण गुप्ता,
महामंत्री रमेश मण्डी,
प्रचार मंत्री संतोष तलांडी,
मीडिया प्रभारी बीरा राजबाबू,
सलाहकार जीवन सिंह कुंजाम, पनेश्वर सिंह ठाकुर,
संरक्षक आत्माराम नेताम, एस.आर. ध्रुव समस्त पटवारी।




