छत्तीसगढ़

अभिषेक राव एवं केवीआर ब्रदर्स द्वारा नवरात्रि पर 9 दिन तक पदयात्री सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया, वरिष्ठजनों ने किया उद्घाटन…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) ।  शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु अभिषेक राव एवं केवीआर ब्रदर्स के द्वारा तितली गार्डन पंडरीपानी जगदलपुर मे 9 दिन तक चलने वाले नवरात्रि पदयात्री सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ बस्तर सांसद महेश कश्यप, छ.ग बेवरेज को. अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी एवं बस्तर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स श्याम सोमानी के करकमलों द्वारा माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि नवरात्रि में इस तरह का पदयात्रा सेवा केंद्र लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी।

सेवा केंद्र मे श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था है। व्रतधारी भक्तों के लिए फलाहार, प्राथमिक चिकित्सा एवं दवाइयों की व्यवस्था और विषेश रुप से माता के दर्शन हेतु आने वाली महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था एवंम  भंडारे की व्यस्था भी की गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक राव, केवी आर ब्रदर्स , श्रीधर मद्दी, रघुवंश यादव, रीतेश सविती, वासुदेव राव, केशव राव, गावस्कर राव, राजू राव, श्री हनुमंत राव, मद्दी सप्तगिरि, अनिल, अजित एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button