खुशी शिक्षा सेवा संस्था लजोड़ा कॉलेज में 21 पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित…

कोंडागांव(प्रभात क्रांति) । शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के खुशी शिक्षा सेवा संस्था लजोड़ा कॉलेज कोंडागांव में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर कुल 21 रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियम एवं पात्रता के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक पदों में सहायक प्राध्यापक के पद शामिल हैं। विज्ञापन में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों में पद निर्धारित किए गए हैं। संबंधित पदों के लिए विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ UGC/CSIR-NET/SET/Ph.D. जैसी निर्धारित योग्यताओं को पात्रता में शामिल किया गया है।
वहीं गैर-शैक्षणिक श्रेणी में प्राचार्य, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य एवं सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जानी है। 
आवेदन की अंतिम समय-सीमा 20 दिन निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को विज्ञापन में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर डाक अथवा ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। विज्ञापन में संस्था का ई-मेल [email protected] तथा संपर्क मोबाइल नंबर 9407912644 भी जारी किया गया है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले पदवार योग्यता एवं नियम-शर्तों का ध्यानपूर्वक अवलोकन कर ही आवेदन प्रस्तुत करें।
कॉलेज प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। विज्ञापन के अनुसार आवेदन 20 दिनों के भीतर निर्धारित पते पर डाक अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पदवार योग्यता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य नियम-शर्तों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने कहा गया है।



