छत्तीसगढ़

नवीन महाविद्यालय आसमति एजुकेशन एंड साइंस कॉलेज के द्वारा प्रथम विद्यार्थी उन्मुखीकरण कार्यक्रम…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। दिनांक 7.9.2026 को नवीन महाविद्यालय आसमति एजुकेशन एंड साइंस कॉलेज के द्वारा प्रथम विद्यार्थी उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम के सरपंच श्री सुनील नेताम जी ने कहा कि यह महाविद्यालय हमारे गांव के लिए गौरव का विषय है इस महाविद्यालय के खुलने से संपूर्ण गांव में हर्ष व्याप्त है कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि उप सरपंच श्री सुखराम नेताम ने कहा कि इस महाविद्यालय से हमारे ग्राम को एक नई पहचान मिलेगी ।

कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक वक्ता के रूप में उपस्थित शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव के समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री तिलक चंद्र देवांगन ने NEP2020 पर व्यापक व्याख्यान दिया सेमेस्टर पद्धति पर विद्यार्थियों की उलझन को बारीकी से समझाया इस कार्यक्रम में खुशी शिक्षा सेवा संस्था के अध्यक्ष सुश्री पूनम नेताम ने कहा कि वे स्थानीय बच्चों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं ।

उन्होंने यह भी कहा कि साधारण परिस्थिति के कई बच्चे रायपुर दुर्ग भिलाई यहां तक की कोंडागांव तक जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ हैं उन्होंने इस तरह के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए ही यह महाविद्यालय शुरू की है इस कार्यक्रम में स्टाफ के सदस्य श्री संतोष नाग श्री झुमक लाल श्रीमती मनीषा नाग एवं समस्त छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button